लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नहीं ये गठबंधन डुबा सकता है कांग्रेस की लुटिया, मायावती-अखिलेश होंगे विरोधी खेमे में?

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 21, 2018 17:10 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही पूरे विपक्ष को एक साथ लाकर महागठबंधन करने की जुगत में हैं। कांग्रेस की सहालकार सोनिया गांधी भी यह आह्वान पहले ही कर चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के सामने यह धर्म संकट खड़ा हो जाएगा कि इस गठबंधन को अपना सम‌र्थन दे, या इनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अगले सप्ताह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अपने समकक्ष सहित बसपा और सपा प्रमुख से मुलाकात करेंगे। दरअसल, राव ने लोकसभा चुनाव के लिए गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की दिशा में काम करने की घोषणा की थी।

केसीआर के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राव भुवनेश्वर में 23 दिसंबर को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से और अगले दिन कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख राव 25 दिसंबर से अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान बसपा की सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। उनकी इस कवायद को कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है । 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही पूरे विपक्ष को एक साथ लाकर महागठबंधन करने की जुगत में हैं। कांग्रेस की सहालकार सोनिया गांधी भी यह आह्वान पहले ही कर चुकी हैं।

लेकिन हालिया कांग्रेस की तीन राज्यों की जीत में एमपी में कांग्रेस को बहुमत जुटाने के लिए समर्थन देने के बाद भी अखिलेश और मायावती मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह नहीं गए।

इसके बाद खबर आई कि यूपी में सीटों का बंटवारा खुद ही कर लिए। इसमें सिवाय अमेठी और रायबरेली के लिए बाकी सभी जगहों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

ऐसे में अगर चुनावों के पहले कांग्रेस इन दलों को नहीं साध पाती तो ये बीजेपी से बड़ी चुनौती साबित होंगे। क्योंकि कांग्रेस इस वक्त किसी हाल में बीजेपी को रोकना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के सामने यह धर्म संकट खड़ा हो जाएगा कि इस गठबंधन को अपना सम‌र्थन दे, या इनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे। क्योंकि कांग्रेस इन दलों के महागठबंधन में शामिल होने की बांट जोह रही है।

(समाचार एजेंसी भाषा के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील