लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का नया नारा- गरीबी पर वार, 72 हजार, मनरेगा में अब 150 दिन की गारंटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 13:17 IST

Lok Sabha Election 2019, Congress Manifesto 2019: राहुल गांधी मे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गरीबों के खातों में 15 लाख रुपये डालेंगे लेकिन सब जानते हैं वो झूठा वादा था। कांग्रेस की सरकार अगर सत्ता में आई गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये डालेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'गरीबों के खातों में सीधे डालेंगे 72 हजार रुपये, मनरेगा में 150 दिन की गारंटी''मार्च 2020 तक भरेंगे खाली पड़े 22 लाख सरकारी पद, अलग से लाएंगे किसान बजट'

Lok Sabha Election 2019, Congress Manifesto 2019: कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को गिनाते हुए नया नारा दिया, 'गरीबी पर वार, 72 हजार।' 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के खातों में 15 लाख रुपये डालने की बात कही थी, सभी जानते हैं कि वो एक झूठ था। राहुल ने कहा कि उन्होंने अपने नेताओं से पूछा कि वास्तव में गरीबों के खातों में कितना पैसा डाला जा सकता है तो 72 हजार रुपये का आंकड़ा सामने आया, इसलिए गरीबी पर वार, 72 हजार।

NYAY योजना से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र की शुरुआत करते हुए सरकारी नौकरियों की बात की। उन्होंने कहा कि देश में 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। सरकार में आने पर मार्च 2020 तक सारे पद भरे जाएंगे। 

राहुल ने कहा कि जो लोग अपना बिजनेस खोलना चाहते हैं और तमाम तरह की मुश्किलों से गुजरते हैं उन्हें 3 साल तक किसी तरह की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा योजना को बोगस बताया लेकिन सब जानते हैं कि उससे देश को कितना फायदा हुआ, इसलिए पार्टी इसके लिए 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिनों की गारंटी देगी। 

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कांग्रेस 'किसानों का बजट' लाएगी। बैंक लोन पर किसान कर्जा नहीं देगा तो उस पर क्रिमिनल ऑफेंस नहीं लगेगा।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा पर जीडीपी का 6 फीसदी पैसा खर्च करेगी। सरकारी अस्पतालों को मजबूत किया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब