राफेल की शस्त्र पूजा को मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया तमाशा, कहा- 'हमने तो बोफोर्स गन नहीं दिखाया था'

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2019 16:11 IST2019-10-09T16:10:35+5:302019-10-09T16:11:29+5:30

राजनाथ सिंह इस समय फ्रांस में हैं। उन्होंने मंगलवार को करीब 30 मिनट कर राफेल में उड़ान भरने से पहले उसकी शस्त्र पूजा की थी। उन्होंने राफेल पर 'ऊं' लिखा और रक्षा सूत्र भी विमान पर बांधा।

Congress Mallikarjun Kharge on Rajnath Singh Rafale shastra Puja says no need for such tamasha | राफेल की शस्त्र पूजा को मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया तमाशा, कहा- 'हमने तो बोफोर्स गन नहीं दिखाया था'

मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनाथ सिंह पर कटाक्ष (फोटो-एएनआई)

Highlightsमल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ सिंह के राफेल के शस्त्र पूजा को बताया तमाशाखड़गे ने कहा- 'ये लोग जाते हैं, दिखावा करते हैं, एयरक्राफ्ट के अंदर बैठते हैं।'

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाकर राफेल लड़ाकू विमान रिसीव करने के कार्यक्रम को तमाशा बताया है। खड़गे ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा उनकी पार्टी ने इतना दिखावा नहीं किया था जब उस समय सरकार बोफोर्स गन जैसा हथियार लेकर आई।

खड़गे का यह बयान राजनाथ सिंह के फ्रांस में दशहरा के दिन आधिकारिक रूप से राफेल रिसीव करने के बाद आया है। दरअसल, राफेल विमान की पहली खेप 2021 में भारत आयेगी लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ ने इससे पहले विजयादशमी के दिन ना केवल फ्रांस में राफेल में उड़ान भरी बल्कि शस्त्र पूजा भी की।

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को करीब 30 मिनट कर राफेल में उड़ान भरने से पहले उसकी शस्त्र पूजा की। उन्होंने राफेल पर 'ऊं' लिखा और रक्षा सूत्र भी विमान पर बांधा। राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राफेल विमान रिसीव करने के लिए मंगलवार को राजनाथ फ्रांस के शहर बोर्डेऑक्स में थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार खड़गे ने इस पूरे आयोजन पर कहा, 'ऐसा तमाशा करने की कोई जरूरत नहीं थी। हम जब पूर्व में बोफोर्स गन जैसा हथियार खरीदकर ले आये थे तब कोई भी दिखावे के लिए वहां नहीं गया था।' राफेल फाइटर जेट की क्षमताओं के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि भारतीय वायु सेना के अधिकारी यह फैसला लेंगे कि वह सही है या नहीं?' खड़गे ने साथ ही राजनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, ये लोग जाते हैं, दिखावा करते हैं, एयरक्राफ्ट के अंदर बैठते हैं।'

गौरतलब है कि भारत को 36 राफेल विमान मिलने हैं। इसमें पहला विमान RB-0001 मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भारत को मिल गया। भारत और फ्रांस के बीच 23 सितंबर, 2016 को 36 राफेल विमानों को लेकर करार हुआ था।

Web Title: Congress Mallikarjun Kharge on Rajnath Singh Rafale shastra Puja says no need for such tamasha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे