लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए, जानें क्या है मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 13, 2023 18:40 IST

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोप लगाते कुछ सवाल पूछे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाएसीएम की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोपपूछा- क्या ये 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का मॉडल है?

नई दिल्ली: कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान जाने का आरोप लगाते कुछ सवाल पूछे। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा, "असम CM की पत्नी द्वारा संचालित कंपनी को किसानों के हक का 10 करोड़ रुपया अनुदान दिया जाता है। क्या किसानों का पैसा डबल करने का यही मॉडल है? हमारे देश का किसान खेती से रोजाना 27 रुपये कमा रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ का ग्रांट दे दिया जाता है। ऐसी सुविधा देश के बाकी लोगों को कब मिलेगी? क्या ये 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का मॉडल है?"

कांग्रेस प्रवक्ता  गौरव वल्लभ ने आगे कहा, "'प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी खुद को नार्थ ईस्ट का मीडिया चैनल बताती है। लेकिन जब असम के मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ लेते हैं, उसके कुछ ही महीने बाद यह कंपनी कृषि भूमि खरीदती है। महज कुछ दिनों बाद यही कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल भूमि में बदल जाती है । फिर यह कंपनी भारत सरकार की 'प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना' में आवेदन करती है कि वह फूड प्रोसेसिंग का काम करेगी। जिसके लिए उसे 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी दे दिया जाता है।"

उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आया कि मीडिया चैनल वाले भी अचानक से कृषि प्रोसेसिंग के लिए अनुदान ले सकते हैं? इस पूरी प्रक्रिया की जो गति थी,अगर उसी गति से हमारे यहां काम होने लगे तो 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ' में हमारे स्तर पर कोई नहीं आ सकता।

गौरव वल्लभ ने कहा कि सबसे पहले कृषि भूमि खरीदो, फिर उसे इंडस्ट्रियल लैंड में कन्वर्ट करा दो। जो कंपनी ये सब काम कराती है, वो मोदी सरकार से 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी ले लेती है। ये सुनकर बस यही याद आता है- What an Idea Sir ji! हालांकि, ये आइडिया सबके लिए नहीं है। इसके लिए आपको BJP का मुख्यमंत्री या उसके परिवार का सदस्य होना पड़ेगा।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माकांग्रेसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब