लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नीत विपक्ष ने ‘विफल’ कोविड प्रबंधन को लेकर केरल विस में वामपंथी सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:08 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 जुलाई कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल में कोविड-19 महामारी एवं उसके चलते लगाये गये लॉकडाउन से आम लोगों के सामने उत्पन्न हुई आजीविका की समस्या एवं उनपर पड़े वित्तीय बोझ के मुद्दे के समाधान की कथित विफलता को लेकर मंगलवार को पिनराई विजयन सरकार को निशाने पर लिया।

हालांकि, वामपंथी सरकार ने इस घातक वायरस से तबाह हुए विभिन्न क्षेत्रों को पटरी पर लाने के लिए करोड़ों रुपये के पुनर्वास पैकेज एवं विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए आरोपों का खंडन किया।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने विधानसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और सदन की अन्य कार्यवाही रोककर इस पर चर्चा कराने की मांग की, जिसे अध्यक्ष एम बी राजेश ने खारिज कर दिया। उसपर विपक्षी विधायकों से सदन से बहिर्गमन किया।

स्थगन प्रस्ताव के लिये नोटिस की मांग करते हुए आईयूएमएल विधायक पी के कुन्हालकुट्टी ने आरोप लगाया कि सरकार वायरस को काबू में रखने और उसके प्रबंधन में बुरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि बीमारी फैलने के बाद जमीनी स्तर पर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष कर रहे हैं तथा दिहाड़ी मजदूर, व्यापारी, छोटे व्यापारियों की आजीविका चली गयी।

वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केरल एक ऐसा राज्य है जहां महामारी के चलते किसी की भुखमरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब कांग्रेस शासित पंजाब समेत कई राज्य कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो केरल पेंशन के लिए प्रतिमाह 1600 करोड़ रूपये खर्च कर रहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाएं एवं पैकेज गिनाए।

मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य सरकार में कमी ढूंढना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे