लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने राज्यपाल से की मुलाकात, आज हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 9, 2022 17:03 IST

कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों पर जीत दर्ज की।पहाड़ी राज्य में वर्ष 1985 से किसी भी निवर्तमान सरकार के दोबारा सत्ता में न आने की परंपरा बरकरार रही।कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री का चयन नहीं किया है।

शिमला: कांग्रेस ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी के साथ पहाड़ी राज्य में वर्ष 1985 से किसी भी निवर्तमान सरकार के दोबारा सत्ता में न आने की परंपरा बरकरार रही। कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री पद का ऐसा चेहरा तलाशने की चुनौती है, जो पार्टी को आगे चलकर बांधे रख सके। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद का मुख्य दावेदार माना जा रहा है। 

पार्टी के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शिमला पहुंच चुके हैं। 

ऐसे में शिमला पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री का चयन नहीं किया है। इसी क्रम में कांग्रेस आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। मालूम हो, गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे 'मुद्दे' थे जिन्होंने परिणामों की दिशा बदल दी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?