लाइव न्यूज़ :

इंदौर डीएम के अदालत कक्ष में कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 26, 2019 15:37 IST

रावजी बाजार पुलिस थाने के एक उप निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी लोकेश जाटव के रीडर की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 186 (लोक सेवक के लोक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और धारा 448 (किसी स्थान पर अनधिकृत प्रवेश) के तहत "अज्ञात आरोपियों" के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने दल की शहर इकाई के महामंत्री शेख अलीम का जन्मदिन मनाया। जब जिलाधिकारी के अदालत कक्ष में कांग्रेस नेता के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था, तब इसके ठीक पास स्थित सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी।

इंदौर के जिलाधिकारी के अदालत कक्ष में केक काटकर एक स्थानीय कांग्रेस नेता का जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आपराधिक मामला दर्ज किया। इस वाकये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं।

रावजी बाजार पुलिस थाने के एक उप निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी लोकेश जाटव के रीडर की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 186 (लोक सेवक के लोक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और धारा 448 (किसी स्थान पर अनधिकृत प्रवेश) के तहत "अज्ञात आरोपियों" के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा, "हम मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कदम उठायेंगे।" चश्मदीदों ने बताया कि जिलाधिकारी के अदालत कक्ष में कल मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने दल की शहर इकाई के महामंत्री शेख अलीम का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान केक काटा गया और अलीम को माला पहनाकर मुबारकबाद दी गयी। जब जिलाधिकारी के अदालत कक्ष में कांग्रेस नेता के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था, तब इसके ठीक पास स्थित सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी।

इसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री बाला बच्चन समेत तीन मंत्री, स्थानीय जन प्रतिनिधि और आला सरकारी अफसर मौजूद थे। इस बीच, जिलाधिकारी लोकेश जाटव ने बताया, "मुझे वॉट्सऐप पर कुछ लोगों ने वीडियो और तस्वीरें भेजकर सूचना दी कि मेरे अदालत कक्ष में केक काटकर एक व्यक्ति का जन्मदिन मनाया गया है।

यह अदालत कक्ष सरीखे स्थान पर बेहद निंदनीय और अशोभनीय कृत्य था।" उन्होंने कहा, "हमने मामले के सारे सबूत पुलिस को सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। आरोपियों की शिनाख्त अब पुलिस को करनी है।" 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया