लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- भाजपा अब हर राज्य में महाराष्ट्र और हरियाणा मॉडल लागू कर रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2025 19:32 IST

उदित राज ने नीतीश कुमार की मौजूदा स्थिति पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे भाजपा के छोटे पार्टनर हो गए हैं। जो पहले कभी बड़े हुआ करते थे, अब उन्हें लाले पड़ जाएंगे कि उनका बेटा पंचायत चुनाव भी जीत पाए या नहीं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सियासी बयानबाजी धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में बिहार दौरे पर आए कांग्रेस नेता और दलित चिंतक उदित राज ने भाजपा, चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर ही चलते हैं। उन्होंने चिराग को सीधे-सीधे भाजपा का "मोहरा" बताया।

उदित राज ने नीतीश कुमार की मौजूदा स्थिति पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे भाजपा के छोटे पार्टनर हो गए हैं। जो पहले कभी बड़े हुआ करते थे, अब उन्हें लाले पड़ जाएंगे कि उनका बेटा पंचायत चुनाव भी जीत पाए या नहीं। उनका आरोप है कि पिछली बार चुनावों में भाजपा ने चिराग पासवान को नीतीश कुमार के खिलाफ खड़ा किया, जिससे नीतीश की सीटें कम हो गईं। 

उदित राज ने कहा कि चिराग की पार्टी से आरएसएस के कैडर उम्मीदवारों को चुनाव में उतारकर नीतीश को कमजोर किया गया। इस बार भाजपा उन्हें और नीचे गिरा देगी। सीटें चाहे बराबर दे दे, लेकिन असली गेम स्ट्राइक रेट में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को 80-90 फीसदी स्ट्राइक रेट तक ले जाकर नीतीश को घर बैठा देगी। 

वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के “बंगाल और तमिलनाडु भी जीतेंगे” वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब हर राज्य में महाराष्ट्र और हरियाणा मॉडल लागू कर रही है। उदित राज का दावा है कि अब चुनावों में भाजपा जीतने का फार्मूला बना चुकी है। चुनाव आयोग उनके पास है, ईवीएम उनके पास हैं और प्रशासनिक मशीनरी भी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अब तय करती है कि कौन सा चुनाव उन्हें जीतना है और किसे हराना है? सारा कंट्रोल उनके पास है। उदित राज ने राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए लोकतंत्र और ईवीएम से जुड़े सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के पास उनके सवालों का कोई उत्तर नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें अब जनता के बीच असर कर रही हैं, लेकिन मीडिया और संस्थाएं दबाव में हैं।

टॅग्स :उदित राजकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो