लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की जीत और कांग्रेस की हार पर शशि थरूर का शायराना ट्वीट, कहा- 'शिकस्त खा के फतह पाई हो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 14:12 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है और चुनाव परिणामों के मुताबिक पार्टी को पांच फीसदी से भी कम वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।दिल्ली में कांग्रेस ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। पार्टी ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत पर ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है और बीजेपी की आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी शायराना अंदाज में ट्वीट कर लिखा, ''किसी की जीत पे यूं नाज़ाँ हैं, शिकस्त खा के फतह पाई हो!#DelhiElectionResults'' एक अन्य ट्वीट में शशि थरूर ने कहा कि भले हम हार गए हो लेकिन दिल्ली की जनता ने बांटने वाली राजनीति करने वाली पार्टी को हरा दिया है। दिल्ली में आप को 62 सीटें मिली हैं और बीजेपी को 8 सीटें मिली। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। पार्टी के तीन उम्मीदवार- गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बादली से देवेंद्र यादव और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त - ही अपनी जमानत बचा पाए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। पार्टी ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि चार सीटें सहयोगी दल के लिए छोड़ी थी। यदि किसी उम्मीदवार को निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों का छठा भाग नहीं मिलता है, तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है। कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशियों को कुल वोटों के पांच प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020शशि थरूरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष