लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी के बताया सम्मान का हकदार, कहा- वह मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2023 14:20 IST

पीएम मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान आया है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर 'गर्व' है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 जून तक अमेरिका यात्रा पर होंगेयात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान आया हैकहा- प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21-24 जून तक अमेरिका यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर वहां रहने वाले भारतवंशी भी उत्साहित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के लिए व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करने वाले हैं।

इस बीच पीएम मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान आया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने अपने बयान में पीएम मोदी की तारीफ की है और इसलिए उनका नाम चर्चा में है। दरअसल पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा कि  दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर 'गर्व' है।  

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा- "उनका स्वागत हो रहा है क्योंकि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए नहीं कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। इन दो चीजों को अलग रूप में देखा जाना चाहिए। 1.5 अरब की आबादी वाले देश का प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान का हकदार हैं और मुझे इस पर गर्व है।"

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने आगे कहा, 'मैं इसे लेकर नकारात्मक नहीं हूं। राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।"

बता दें कि  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके तीन शहरों के छह दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भारत सरकार के रुख का समर्थन किया। 

जब पित्रोदा से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वे (राहुल गांधी) जानते हैं कि हम (भारत) कहां सही कर रहे हैं, हम सभी इसके पक्ष में हैं। और आप देखिए, किसी ने मुझे बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत स्वागत किया जा रहा है। मैंने कहा कि मैं इसके बारे में खुश हूं क्योंकि, तमाम मतभेदों के बावजूद वे  मेरे भी प्रधानमंत्री हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीसैम पित्रोदाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल