लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने भाजपा में शामिल होने के रीता बहुगुणा जोशी के दावे को किया खारिज, बोले-हो सकता है सचिन तेंदुलकर से बात की हो

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 14:21 IST

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन पायलट भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर सचिन पायलट ने करारा जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजितिन प्रसाद के बाद सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। रीता बहुगुणा जोशी ने पायलट के भाजपा में शामिल होने की बात कही थी। सचिन पायलट ने कहा कि हो सकता है उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बात की हो। 

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन पायलट भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन कयासों को भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी हवा दे दी है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि पायलट जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर सचिन पायलट ने जोशी को करारा जवाब दिया है।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी पर तंज कसते हुए कहा कि 'हो सकता है कि उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बात की हो क्योंकि उनकी मुझसे कोई बात नहीं हुई।'

मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं है-पायलट

भाजपा नेता बहुगुणा ने पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट से बात की थी। इस बारे में पायलट से पूछने पर उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, 'रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हमने सचिन से बात की है, हो सकता है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बात की हो। उनमें मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं है।'

राजनीतिक बयानबाजी बढ़ गई

उल्लेखनीय है कि पायलट द्वारा एक साक्षात्कार में अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी फिर बढ़ गई है। भाजपा नेता बहुगुणा ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी 'सचिन से बात हुई है।' पायलट पेट्रोल व डीजल सहित अन्य जरूरी सामान के बढ़े दाम के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन के तहत जयपुर के सांगानेर में एक पेट्रोल पंप के सामने आयोजित धरने में शामिल हो रहे थे। 

जितिन प्रसाद शामिल हुए थे

हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

टॅग्स :सचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने किया दावा, कहा- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

भारतबिहार चुनाव 2025ः एकला चलो रे?, चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर ही मुख्यमंत्री का चेहरा, तेजस्वी और लालू यादव को सचिन पायलट का झटका

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण