लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पुलिस वाले का पकड़ा कॉलर, बमुश्किल 7-8 महिला पुलिस कर्मियों ने किया काबू, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2022 14:59 IST

गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग राज्यों में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

Open in App

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी को ईडी के समन को लेकर हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ लिया। बमुश्किल करीब 8 महिला पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस नेता से कॉलर छुड़वाई और उन्हें काबू किया। दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग राज्यों में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच को लेकर प्रदर्शन किया।

वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

बता दें कि बीते तीन दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बुधवार तक हुई पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राहुल गांधी के जवाब से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं, और अब मामला आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मोतीलाल वोरा मलिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ कर चुकी है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम