लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को रायबरेली में बड़ा झटका- बीजेपी में शामिल होंगे दो बड़े नेता!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 08:35 IST

कांग्रेस को यूपी में एक झटका लगा है। खबर के मुताबिक सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता

Open in App

रायबरेली, 19 अप्रैल: कांग्रेस को यूपी में एक झटका लगा है। खबर के मुताबिक सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता  और दो बार के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई अवधेश सिंह बीजेपी शामिल हो सकते हैं। 

कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- आंबेडकर की विरासत को बर्बाद कर रही है सरकार

अगर ये दोनों बीजेपी का दामन थामते हैं तो कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका होगा। क्योंकि इनकी पार्टी छोड़ने की बात उस समय सामने आई है जब लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम का वक्त बचा है। बीजेपी में जाने वाले इन दोनों नेताओं के सबसे छोटे भाई राकेश सिंह हैं, जो रायबरेली जिले के हरचांदपुर से कांग्रेस विधायक हैं। दिनेश के मुताबिक, राकेश बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। वहीं, विधायक ने साफ किया है कि अब वह कांग्रेस के हिस्सा नहीं हैं।

कर्नाटक चुनाव ऑपिनियन पोल: बीजेपी टक्कर में लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, जेडीएस निभाएगी अहम रोल

इन नेताओं का कहना है कि अपनी सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस आलाकमान उनकी अनदेखी कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार और बुधवार को रायबरेली में थे। दोनों नेता यहां कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शनिवार को रायबरेली के जीआईसी मैदान पर बीजेपी की जनसभा होगी। जिसमें इनके शामिल होने का ऐलान हो सकता है।

  इन भाइयों का कांग्रेस से बाहर जाना पार्टी के लिए चिंताजनक है। ऐसा इसलिए क्योंकि न केवल जिला स्तर पर बल्कि राज्य स्तर पर भी अब कांग्रेस सफाए की ओर है। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस का यूपी में अब कोई जिला पंचायत चेयरमैन नहीं होगा। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप