लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पुल को भोपाल का बताकर विवादों में घिरे दिग्विजय सिंह, CM शिवराज ने इस अंदाज में दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 11, 2018 09:21 IST

दिग्विजय ने रविवार (10 जून) को ट्विटर पर भोपाल पर बन रहे एक रेलवे ओवर ब्रिज की फोटो शेयर किया और जिस पर वह जमकर ट्रोल हो गए।

Open in App

भोपाल,11 जून : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में  भले अभी वक्त हो लेकिन यहां की राजनीति अभी से रंग दिखाने लगी है। पार्टियों का एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक फोटो पोस्ट करके खुद को विवादों में धकेल दिया है। दिग्विजय ने रविवार (10 जून) को ट्विटर पर भोपाल पर बन रहे एक रेलवे ओवर ब्रिज की फोटो शेयर किया और जिस पर वह जमकर ट्रोल हो गए।  क्योंकि, ये ओवर ब्रिज की ये फोटो असल में पाकिस्तान का था। इतना ही नहीं उस फोटो पर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को जवाब दिया।

दरअसल दिग्विजय सिंह फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि  यह है सुभाष नगर रेलवे फाटक भोपाल पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का एक पोल, जिसमें आ गईं दरारें/क्रैक इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं। अभी तो पुल भी नहीं बना। एक बीजेपी नेता के मार्गदर्शन में निर्माण हो रहा है, फिर यह सब क्यों और कैसे? वाराणसी की दुर्घटना यहां भी ना हो जाए। बाद में इस पर उन्होंने बिना देरी किए माफी भी मांग ली लेकिन तब तक वह ट्रोल हो चुके थे।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर कई सोशलमीडिया यूज़र्स ने अपने ट्वीट्स में सबूत के साथ बताया कि दिग्विजय ने जो पुल की तस्वीर लगाई है, वह असल में पाकिस्तान के रावलपिंडी की है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के ट्वीट के स्क्रीनशॉट और पाकिस्तान के पुल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। 

सीएम ने दिग्विजय के लिए लिखा- 'पता नहीं इनको ऐसा क्यों लगा कि मध्य प्रदेश में आज भी उनके ज़माने जैसी धांधलियां होती होंगी। यह वह हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पुल ठीक से नहीं बना पाए।  

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दिग्विजय सिंह इस पर तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हों इससे पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। वहीं, जिस तरह से उन्होंने एक फोटो के जरिए शिवराज सरकार को घेरने की कोशिश की उससे साफ हो गया है कि वह इस बार चुनाव में जमकर आरोप लगाते नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील