लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया-कमलनाथ विवाद पर दिया बड़ा बयान, ज्योतिरादित्य के बारे में कही ये बात

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 19:18 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ समय में कमलनाथ सरकार ने लोगों के लिए काफी काम किया है और लोगों की सुविधाओं के लिए सरकार काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश बदल रहा है इसी तरह लोगों की सोच भी बदल रही है।ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के घोषणापत्र को पूरा लागू नहीं करती है तो वह सड़कों पर उतरेंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी कलह रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कहे जाने के बाद ना सिर्फ सीएम कमलनाथ ने बल्कि कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपना बयान इस मामले में दिया है।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में कहा है कि वचन पत्र एक साल के लिए नहीं पांच साल के लिए होता है, 1.25 साल हुए हैं। इस समय में कई वादे कमलनाथ जी ने पूरे किए हैं।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई किसी के खिलाफ नहीं है। ज्योतिरादित्य जी किसी के खिलाफ नहीं हैं। हमारी पार्टी में सब एक हैं।

दरअसल, सिंधिया ने गुरुवार को कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के घोषणापत्र को पूरा लागू नहीं करती है तो वह सड़कों पर उतरेंगे। इस मामले में एक सवाल के जवाब में आज प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि उन्हें सड़क पर उतरना है तो उतर जाएं।

बता दें कि सिंधिया ने कहा था कि दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार के बाद सोच बदलने की भी जरूरत बताई। संत रविदास जयंती के अवसर पर जिले में कुडीला गांव में एक सभा को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘ मेरे अतिथि शिक्षकों को मैं कहना चाहता हूं। आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थीं। मैंने आपकी आवाज उठाई थी और ये विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग जो हमारी सरकार के घोषणापत्र में अंकित है वो घोषणापत्र हमारे लिए हमारा ग्रंथ है।’’

उन्होंने अतिथि शिक्षकों को सब्र रखने की सलाह देते हुए कहा, ‘‘अगर उस घोषणापत्र का एक-एक अंग पूरा न हुआ तो अपने को सड़क पर अकेले मत समझना। आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा। सरकार अभी बनी है, एक वर्ष हुआ है।

थोड़ा सब्र हमारे शिक्षकों को रखना होगा। बारी हमारी आयेगी, ये विश्वास, मैं आपको दिलाता हूं और अगर बारी न आये तो चिंता मत करो, आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और आपका तलवार भी मैं बनूंगा।’’

इससे पहले सिंधिया ने जिले के पृथ्वीपुर में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है इसी तरह लोगों की सोच भी बदल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें (कांग्रेस) बदलना होगा और लोगों के बीच नए दृष्टिकोण के साथ पहुंचना होगा।’’ 

 

टॅग्स :कमलनाथदिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियामध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील