लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष, महेश जोशी होंगे मुख्य सचेतक

By स्वाति सिंह | Updated: January 16, 2019 15:08 IST

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सदन से पुराना नाता रहा है और विधानसभा से लेकर संसद तक का पुराना अनुभव है। उम्मीद है वे सभी सदस्यों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को राजस्थान की नवगठित 15वीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष बुधवार को चुना गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्टर जोशी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सदन से पुराना नाता रहा है और विधानसभा से लेकर संसद तक का पुराना अनुभव है। उम्मीद है वे सभी सदस्यों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे।

इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि विधानसभा नियम और कानून से चलती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी पार्टियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नियम और कानून के तहत कम से कम समय में जन आंकाक्षाओं के अनुरूप काम हो। जोशी ने कहा कि वह अपने पद पर निष्पक्ष ढंग से काम करने का प्रयास करेंगे।

पांचवीं बार विधायक चुने गए जोशी संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। 2008 विधानसभा चुनाव में जोशी सिर्फ एक वोट से हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर मनमोहन सिंह सरकार में वह पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, भूतल परिवहन व राजमार्ग और रेल मंत्री रहे।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब