बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया 'बदलाव पत्र', सत्ता में आए तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने देंगे 1500, पढ़ें बड़ी बातें
By स्वाति सिंह | Published: October 21, 2020 12:05 PM2020-10-21T12:05:57+5:302020-10-21T12:12:44+5:30
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पटना में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने किसानों से सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और कर्ज माफ करने का वादा किया है। पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है।
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, 'पार्टी सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी। इसके अलावा किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए काम करेगी।' उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कानून को खारिज किया जाएगा।
Our 'Badlav Patr' talks about loan waiver, electricity bill waiver & increasing irrigation facilities for farmers. If our govt comes to power in Bihar, we'll reject NDA govt's Farm Laws by bringing separate state Farm Bills as we did in Punjab: Shaktisinh Gohil, Congress Leader https://t.co/H8Ca5jlTJHpic.twitter.com/Sqd2MPE6cP
— ANI (@ANI) October 21, 2020
कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा।