साख बचाने के लिए राजस्थान का इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस: पूनियां
By भाषा | Published: January 15, 2021 08:00 PM2021-01-15T20:00:08+5:302021-01-15T20:00:08+5:30
जयपुर,15 जनवरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजस्थान का इस्तेमाल अपनी साख बचाने के लिए रही है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को यहां ‘किसान अधिकार दिवस’ के तहत धरना दिया।
पूनियां ने इस धरना-प्रदर्शन को ‘सियासी पाखंड’ बताते हुए कहा, ‘‘ जाती हुई सत्ता की हताशा कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर दिखती है। उन्हें विपक्ष में रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।’’
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने केंद्र में 50 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।