लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस लड़ाई में थक चुकी है, अंतर्कलह ने उसे तहस-नहस कर दिया है: टीएमसी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:13 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को खुद को ''वास्तविक कांग्रेस'' बताते हुए कहा कि ''लड़ाई में थक चुकी'' सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) मुख्य विपक्ष होने की अपनी भूमिका निभाने में नाकाम रही है।

विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में दोहराया कि वह भाजपा का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुखपत्र में एक लेख में कहा गया है, ''कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल का झंडा आगे ले जाने में नाकाम रही है। ''

टीएमसी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की नयी दिल्ली में पार्टी के सांसदों के साथ हुई बैठक की जानकारी साझा करते हुए यह बात कही। इस बैठक में अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार की मंशा पर चर्चा की गई।

लेख में कहा गया है, ''कांग्रेस से भाजपा के विजयरथ को रोकने की उम्मीद थी। केंद्र में यह प्रमुख विपक्षी दल है। हालांकि, यह उदासीन रवैये, लड़ाई में थक जाने, बोझ ढोने, अंतर्कलह और गुटबाजी के कारण तहस-नहस हो चुकी है। लेकिन समय किसी का इंतजार नहीं करता; किसी को आगे आना होगा। टीएमसी उस जिम्मेदारी को निभाएगी। यही असली कांग्रेस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"