लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस क्राउडफंडिंग के जरिये 'राजवंश' के लिए जुटा रही है पैसे", किरेन रिजिजू का गांधी परिवार पर सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 09:34 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' नामक क्राउडफंडिंग पर निशाना साधते हुए सीधे गांधी परिवार को निशाना बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' नामक क्राउडफंडिंग पर साधा निशानाकिरेन रिजिजू ने कांग्रेस के क्राउडफंडिंग को 'डोनेट फॉर डायनेस्टी स्कीम' बताया कांग्रेस गांधी परिवार की 'शाही जिंदगी' का खर्च उठाने के लिए लोगों से चंदा मांग रही है

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' नामक क्राउडफंडिंग पर निशाना साधते हुए सीधे गांधी परिवार को निशाना बनाया है। किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस के क्राउडफंडिंग को 'डोनेट फॉर डायनेस्टी स्कीम' बताते हुए गांधी परिवार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी 'शाही जिंदगी' का खर्च उठाने के लिए लोगों से चंदा मांग रही है।

किरेन रिजिजू ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस अपने सांसद को पैसे लूटते हुए पकड़े जाने के बाद उस 'राजवंश' की शाही जीवनशैली के लिए एक नई लूट योजना 'डोनेट फॉर डायनेस्टी' योजना लेकर आई है!"

इसके साथ रिजिजू ने आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से बरामद किये गये अकूत धन का जिक्र करते हुए कहा कि उस जब्त के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार के लिए क्राउडफंडिंग योजना लाना पड़ा है।

मालूम हो कि कांग्रेस ने बीते शनिवार को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, 'डोनेट फॉर नेशन' कीकी घोषणा की, जिसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।

इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' को लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। यह साल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।"

कांग्रेस पार्टी 18 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर 'डोनेट फॉर देश' अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस का यह क्राउडफंडिंग अभियान 28 दिसंबर तक ऑनलाइन जारी रहेगा।

टॅग्स :किरेन रिजिजूकांग्रेसराहुल गांधीKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप