लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस देश से समाप्त हो रही है : भूपेन्द्र यादव

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:26 IST

Open in App

केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक परिवार की गुलामी करने वाली पार्टी है और इसी लिए देश से समाप्त हो रही है। जयपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के पहले दिन के समापन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी एक परिवार की गुलामी करने वाली पार्टी है और लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है। इसलिये कांग्रेस देश से समाप्त हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसका आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है और पार्टी को विशाल जनसमर्थन है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति नहीं विचार की पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता मन में जज्बा लेकर देश के लिये काम करते है। यादव ने कहा कि सात साल में देश की राजनीति में परिवर्तन आया लेकिन कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली। कांग्रेस ने अपने राज में हर वर्ग को वोट बैंक बना कर रखा लेकिन किसी को कुछ दिया नहीं। नव नियुक्त केन्द्रीय मंत्री ने संसद में कांग्रेस के सांसदों के आचारण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इससे पूर्व यादव ने अलवर जिले के भिवाड़ी से लेकर जयपुर तक करीब सैकड़ों स्थानों पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर आमजन व किसानों से संवाद किया गया और योजनाओं की समीक्षा भी की। यादव ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को मजबूती देने के लिए हम सभी को प्रतिबद्ध होकर मजबूती से कार्य करते रहना है।उन्होंने कहा,‘‘ मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं देश के सभी वर्गों के उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित हैं। आज देश का किसान, युवा और महिलाएं स्वाभिमान के साथ योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।’’ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार के जनविरोधी कार्यों से प्रदेश के युवा, किसान, महिलाएं सभी वर्ग हताश एवं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के अंतरकलह के कारण प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार के झगड़े के कारण प्रदेश विकास में बहुत पीछे हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण