लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल कांग्रेस में अंदरूनी कलह, मित्रा, मालाकर, दीपा दासमुंशी सहित कई नेताओं ने विरोध मार्च में नहीं लिया हिस्सा

By भाषा | Updated: June 20, 2019 19:34 IST

विधानसभा में विपक्ष के नेता मन्नान के नेतृत्व में मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से लालबाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला गया। इस मार्च के जरिए राज्य में राजनीतिक हिंसा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को बंद करने की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ मार्च का प्रदेश कांग्रेस से कुछ लेना-देना नहीं है। अगर हम इसे बुलाते तो हम निश्चित रूप से रैली में हिस्सा लेते।’’मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

पश्चिम बंगालकांग्रेस में अंदरूनी कलह बृहस्पतिवार को तब सामने आ गई जब वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान की ओर से राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च में कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा नहीं लिया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता मन्नान के नेतृत्व में मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से लालबाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला गया। इस मार्च के जरिए राज्य में राजनीतिक हिंसा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को बंद करने की मांग की गई है।

इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा, विधायक शंकर मालाकर और वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी का शामिल नहीं होना चर्चा का विषय रहा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विरोध मार्च प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बिना आयोजित किया गया था।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ मार्च का प्रदेश कांग्रेस से कुछ लेना-देना नहीं है। अगर हम इसे बुलाते तो हम निश्चित रूप से रैली में हिस्सा लेते।’’ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मन्नान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से लड़ने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों ने आज की रैली में हिस्सा लिया।

इस बीच, मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकांग्रेसममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत