लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद की शुरू, कमलनाथ के घर पहुंचे सिंधिया-दिग्‍विजय सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2018 11:46 IST

Madhya Pradesh state election Result 2018: टीवी चैनलों के रुझानों में एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 112, बीजेपी को 103 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं।

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को आए रुझानों में कांग्रेस मध्यप्रदेश में बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेसी खेमें में सरकार बनाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

दोपहर करीब साढ़े दस बजे तक जब टीवी चैनलों के रुझानों में एमपी के सभी 230 सीटों के रुझान में कांग्रेस को 112, बीजेपी को 103 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता व प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ नेता दिग्‍विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के घर जाते दिखाई दिए।

मध्यप्रदेश में पूजा-पाठ शुरू

विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना में भाग लेने के लिए प्रत्याशी पहले भगवान की पूजा करने में लगे और फिर पहुंचे। आज मतगणना के साथ परिणाम की घड़ी आने पर प्रत्याशियों ने एक बार फिर भगवान को पूजने और बड़ों का आशीर्वाद लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मतगणना स्थल पर हाथ जोड़ते हुए आए।

खुद के खेत के काली माता मंदिर, मरी माता गणेश मंदिर, बाणेश्वरी कुंड हनुमान मंदिर एवं खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करते हुए संजय शुक्ला 8 में 5 की देर थी तब नेहरू स्टेडियम पहुंचे । करीब 8:15 बजे उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता नेहरू स्टेडियम पहुंचे। गुप्ता बड़ा गणपति, बिजासन माता मंदिर, मालगंज हनुमान मंदिर और राजवाड़ा स्थित बालाजी मंदिर होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचे।

उन्होंने घर पर भी सुबह यज्ञ किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा के प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय द्वारा नंदानंगर स्थित गौशाला में गौ माता की सेवा की गई एवं साई महाराज का आशीर्वाद लिया गया । साथ में उनकी धर्मपत्नी भी पूजा में उपस्थित रही।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत