कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों के विरोध के बाद आरसीईपी पर पीछे हटी मोदी सरकार

By भाषा | Published: November 5, 2019 05:10 AM2019-11-05T05:10:57+5:302019-11-05T05:10:57+5:30

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''भाजपा सरकार को आज आरसीईपी समझौते पर अपना निर्णय रोकना पड़ा है। किसानों बहनों-भाइयों को बधाई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया जिन्होंने इस मुद्दे पर किसानों का व्यापक साथ दिया।''

Congress General Secretary Priyanka Gandhi said - Modi government backtracks on RCEP after farmers protest | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों के विरोध के बाद आरसीईपी पर पीछे हटी मोदी सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों के विरोध के बाद आरसीईपी पर पीछे हटी मोदी सरकार

Highlightsभारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।। आरसीईपी वार्ताओं में भारत की चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है।

क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरसीईपी) का हिस्सा नहीं बनने के सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि किसानों के भारी विरोध के चलते सरकार पीछे हटने को विवश हुई।

प्रियंका ने ट्वीट किया, "भाजपा सरकार पूरे गाजे बाजे के साथ आरसीईपी समझौते (किसान सत्यानाश समझौता) के जरिए भारत के किसानों के हित कुचलकर भारत के राष्ट्रीय हित को विदेशी देशों के हवाले करने जा रही थी।" उन्होंने कहा, ''देश के किसानों ने पूरी एकता के साथ इसका विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी मेहनत को विदेशी कम्पनियों के फायदे की भेंट नहीं चढ़ने देंगे।''

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''भाजपा सरकार को आज आरसीईपी समझौते पर अपना निर्णय रोकना पड़ा है। किसानों बहनों-भाइयों को बधाई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया जिन्होंने इस मुद्दे पर किसानों का व्यापक साथ दिया।''

दरअसल, भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरसीईपी वार्ताओं में भारत की चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है। इसके मद्देनजर भारत ने यह फैसला किया है। भारत के इस फैसले से भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) और डेयरी क्षेत्र को बड़ी मदद मिलेगी। 

Web Title: Congress General Secretary Priyanka Gandhi said - Modi government backtracks on RCEP after farmers protest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे