लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ऑक्सीजन संबंधी जवाब को लेकर मंत्री के खिलफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने संबंधी ‘गलत जानकारी’ देकर ‘राज्यसभा को गुमराह करने’ के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है।

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गलत जानकारी देकर राज्यसभा को गुमराह करने के लिए स्वास्थ्य राज्य मंत्री के खिलाफ मैंने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश का हर व्यक्ति जानता है कि ऑक्सीजन की कमी से बहुत सारे लोगों की मौत हुई। फिर एक मंत्री यह कहकर कैसे सदन को गुमराह कर सकती हैं कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। यह विशेषाधिकार हनन का मामला है।’’

कांग्रेस महासचिव ने बताया, ‘‘हमने सभापति से आग्रह किया है कि आगे की कार्रवाई के लिए इस नोटिस को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए।’’

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा था, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड से मौत की सूचना देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।’’

उन्होंने जानकारी दी थी, ‘‘इसके अनुसार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नियमित रूप से केंद्र सरकार को कोविड के मामले और इसकी वजह से हुई मौत की संख्या के बारे में सूचना देते हैं। बहरहाल, किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?