लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस को मुसीबत में डाला, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

By शीलेष शर्मा | Updated: May 14, 2019 20:52 IST

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का लेख छपते ही समूची भाजपा अय्यर और कांग्रेस पर टूट पड़ी ,पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि राहुल प्यार की बात करते हैं और अय्यर प्रधानमंत्री को नीच कह रहे हैं। ,क्या कांग्रेस की यही संस्कृति है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर ने मोदी नीच और चाय वाला बता कर विवाद खड़ा कर दिया थाभाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस का अहंकार बताया। भाजपा के हमले का जबाब देते हुये कांग्रेस ने साफ़ किया कि अय्यर का बयान कांग्रेस का बयान नहीं है

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के लेख ने चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है ,इससे पहले सैम पित्रोदा की टिप्पड़ियों ने कांग्रेस को संकट में डाल दिया था जिस पर स्वयं राहुल गाँधी को सफाई देनी पड़ी। पहला विवाद अभी पूरी तरह थमा भी न था कि दूसरा विवाद खड़ा हो गया है ,नतीजा कांग्रेस भाजपा पर हमलावर होने की जगह अपने बचाव में जुटी है। 

हालाँकि कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ते हुये अय्यर की टिप्पड़ी को ख़ारिज़ ही नहीं किया बल्कि उसकी निंदा करने में कोई देरी नहीं की बाबजूद इसके मोदी सहित समूची भाजपा इस विवाद को भुनाने में जुट गयी है ,वह इसका पूरा राजनैतिक लाभ लेना चाहती है। 

ग़ौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर ने मोदी नीच और चाय वाला बता कर विवाद खड़ा कर दिया था जिससे कांग्रेस खासा चुनावी नुकसान उठाना पड़ा था। मणिशंकर ने फिर से एक अख़बार में लिखे लेख में मोदी को नीच बताया ,यह कहते हुये कि 2017 में उन्होंने मोदी को नीच कहा था और वह उनकी सही भविष्यवाणी थी। मणिशंकर ने यह भी आरोप लगाया प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में गंदगी परोस रहे हैं ,अपनी पढ़ाई को लेकर झूठ बोला ,राजीव गाँधी ,बालाकोट को लेकर जो टिप्पड़ियां कर रहे हैं ,उसके बाद उनको नीच कहकर मैंने कोई गलती नहीं की तथा 2017 की नीच वाली टिप्पड़ी बिल्कुल सही थी। 

मणिशंकर का लेख छपते ही समूची भाजपा अय्यर और कांग्रेस पर टूट पड़ी ,पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि राहुल प्यार की बात करते हैं और अय्यर प्रधानमंत्री को नीच कह रहे हैं। ,क्या कांग्रेस की यही संस्कृति है। जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस पर हमला किया यह कहते हुये कि कांग्रेस ने अय्यर को निलंबित किया ,अय्यर ने खराब हिंदी की बात कहते हुये माँफी मांगी और वह उसी नीच शब्द को जायज़ ठहरा रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस का अहंकार बताया। भाजपा के हमले का जबाब देते हुये कांग्रेस ने साफ़ किया कि अय्यर का बयान कांग्रेस का बयान नहीं है ,पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अय्यर ही नहीं पार्टी के किसी नेता द्वारा की गयी ऐसी टिप्पड़ी की निंदा करती है ,क्योंकि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है और कांग्रेस गलत मानती है। सुरजेवाला ने यह संकेत भी दिये कि पार्टी अय्यर की टिप्पड़ियों का  संज्ञान ले चुकी तथा उचित समय पर उचित कार्यवाही करेगी।  

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसैम पित्रोदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील