लाइव न्यूज़ :

बजरा त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने मांगा पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:36 IST

Open in App

(पोत की जगह बजरा करते हुए)

मुंबई, 20 मई कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने अरब सागर में डूबे बजरे पर मौजूद 37 कर्मियों की मौत को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा और इस घटना को ‘मानवजनित त्रासदी’ करार दिया।

नौसेना ने बृहस्पतिवार की सुबह फिर हवाई तलाशी एवं बचाव मिशन शुरू किया और मुंबई तट से सटे समुद्री क्षेत्र में खोज के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किये। इसी स्थान पर सोमवार को ‘पी305’ बजरा चक्रवात ताउते के चलते गहरे समुद्र में चला गया और डूब गया था।

इस बजरे पर मौजूद 37 लोगों की मौत हो गयी जबकि 38 अब भी लापता हैं।

नौसेना के कर्मियों ने प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ‘पी305’ पर मौजूद 261 लोगों में से 186 और टगबोट वाराप्रदा के दो कर्मियों को बचा लिया है ।

बंबई के पास समुद्र में हीरा ऑयल फील्ड में मौजूद बजरा ‘पी305’ ताउते चक्रवात के कहर के दौरान अपनी जगह से काफी दूर चला गया। यह ऑयल फील्ड मुंबई के दक्षिण पश्चिम में करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिव सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘ ओएनजीसी के पी305 के डूबने से 37 कर्मियों की मौत की खबर स्तब्धकारी है। अब भी 38 से अधिक लोग लापता हैं। यह स्पष्ट रूप से मानवजनित त्रासदी है क्योंकि काफी पहले ताउते चक्रवात की चेतावनी दी गयी थी। धमेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।’’

उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने पी305 पर मौजूद कर्मियों की जिंदगी खतरे में डाली।

सावंत ने लिखा, ‘‘ कोरोना महामारी के प्रबंधन में मोदी सरकार की लापरवाही से पहले ही लाखों मौतें हो चुकी है और अब भी वह वही रूख दिखा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos