लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा और राम माधव के मणिपुर 'सौदे' की जांच एनआईए से कराने की मांग की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 16, 2023 13:17 IST

कांग्रेस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से मांग की कि वो आरएसएस नेता राम माधव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद के लिए कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों के साथ की गई डील की जांच करे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मणिपुर 'डील' में राष्ट्रीय जांच एजेंसी से तहकीकात करने की मांग की कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राम माधव और हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनाव में भाजपा की जीत के लिए डील कीराम माधव और हिमंता ने यह 'डील' कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों के साथ की

दिल्ली:कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से मांग की कि वो इस बात की जांच करे कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता राम माधव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद के लिए कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों के साथ किसी तरह का समझौता किया था।

कुकी उग्रवादी नेता और यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के अध्यक्ष एसएस हाओकिप ने 7 जून 2019 को गृहमंत्री अमित शाह को दो पन्नों के पत्र में दावा किया था कि 2017 में यूकेएलएफ ने बीजेपी उम्मीदवारों को जीतने में मदद की थी और यह सारा काम राम माधव और हिमंत बिस्वा सरमा की सहमति हुआ था।

इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने एक मीडिया कांफ्रेंस में कहा, "हम जानते हैं कि ऐसा समझौता किया गया था, लेकिन एनआईए को इसका रहस्योद्घाटन करना चाहिए और पूरी तत्परता से इसकी जांच करनी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र-विरोधी है। सरमा और माधव दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और यह हलफनामे पर है।"

उन्होंने आगे कहा, "कुकी उग्रवादी नेता एसएस हाओकिप ने एक हलफनामे में यह कहा कि उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद की। बीजेपी को देश की जरा भी चिंता नहीं है, वो चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है।"

यह पत्र एक हफ्ते पहले 8 जून को इंफाल में एनआईए की अदालत में सरकारी हथियार गायब होने के मामले में दिये गये एक हलफनामे के रूप में प्रस्तुत किया गया था। साल 2018 के मामले में आरोपी और 2019 में चार्जशीट किए गए हाओकिप ने हलफानामे में छूट मांगी है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता कुमार ने यह भी कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा में एक भाजपा मंत्री का घर जला दिया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप थे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे थे। कुमार ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा लव जिहाद और अन्य सांप्रदायिक मुद्दों को इसलिए उठाया जा रहा है ताकि मणिपुर में गंभीर हिंसा संकट से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।

टॅग्स :एनआईएकांग्रेसराम माधवहेमंत विश्व शर्मामणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील