लाइव न्यूज़ :

भारत हम जोड़ रहे हैं, ‘दरबारियों’ कांग्रेस जोड़ो: आजाद के इस्तीफे पर भाजपा का तंज

By भाषा | Updated: August 26, 2022 14:18 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस दरबार’’ ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो आजाद हो, वह सिर्फ गुलाम चाहता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कहा-कांग्रेस के ‘‘दरबारियों’’ को ‘‘कांग्रेस जोड़ो’’ अभियान चलाना चाहिए बीजेपी प्रवक्ता बोले- ‘‘कांग्रेस दरबार’’ ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो आजाद हो, वह सिर्फ गुलाम चाहता हैआजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है

नई दिल्ली: कांग्रेस से वरिष्ठ नेता व राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘भारत जोड़ने’’ का काम वह कर रही है इसलिए उसके (कांग्रेस के) ‘‘दरबारियों’’ को ‘‘कांग्रेस जोड़ो’’ अभियान चलाना चाहिए। 

ज्ञात हो कि आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पहले से ही संकट में घिरी कांग्रेस को आजाद के इस्तीफे से एक और झटका लगा है। इससे पहले भी कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले जी-23 समूह में शामिल आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र के अंतिम पृष्ठ पर अन्य बातों के साथ यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व को ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा निकालने से पहले ‘‘कांग्रेस जोड़ो’’ की कवायद करनी चाहिए थी। 

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आजाद के पत्र के पांचवें पृष्ठ को साझा किया और ‘‘कांग्रेस जोड़ो’’ के सुझाव वाले हिस्से को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘देश हम जोड़ रहे हैं, आप कांग्रेस जोड़ो 'दरबारियों'।’’ आजाद से पूर्व, कांग्रेस छोड़ चुके कई नेता पहले से ही आरोप लगा चुके हैं कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ‘‘दरबारियों’’ से घिरा हुआ है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस दरबार’’ ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो आजाद हो, वह सिर्फ गुलाम चाहता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले मैंने कहा था-कांग्रेस शुद्ध रूप से परिवार है और वह कामकाजी प्रदर्शन से ऊपर है, वहां आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है और वहां चापलूसी को प्रतिभा से अधिक वरीयता दी जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं एक बार फिर सही साबित हुआ हूं।’’ 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो