लाइव न्यूज़ :

अडानी और मोदी एक, बोले राहुल गांधी- हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले 'सत्ताग्रही'

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2023 15:03 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन संबंधी बयान पर राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते। इसको देश भक्ति कहते हैं क्या?

Open in App
ठळक मुद्देमैंने अडानी को लेकर सवाल पूछा, पूरी भाजपा सरकार अडानीजी की रक्षा करने लग गईः राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा, वे कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है।कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा- जब तक अडानीजी की सच्चाई सामने नहीं आएगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे। 

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रायपुर के कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले "सत्ताग्रही" हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में एक उद्योगपति पर आक्रमण किया। मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि मोदी जी आपका अडानीजी से रिश्ता क्या है? पूरी भाजपा सरकार अडानीजी की रक्षा करने लग गई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वे (भाजपा) कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है... अडानीजी और मोदीजी एक हैं। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि हम एक बार नहीं, हजार बार सवाल पूछेंगे, जब तक अडानी जी की सच्चाई सामने नहीं आएगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे। 

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी उनके चीन संबंधी बयान को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि सावरकर की विचारधारा है अगर जो आपके सामने आपसे ताकतवर, मजबूत है उसके सामने सर झुका दो। हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते। राहुल गांधी ने कहा, इसको देश भक्ति कहते हैं क्या? यह कौन सी देश भक्ति है? राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने श्रीनगर में भाजपा के 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया।

कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस से ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं जिससे जनता को कोई मतलब नहीं होता है। रोजगार, युवा, महंगाई आदि मुद्दों पर चुनाव लड़े जाने चाहिए। किस प्रकार से विकास होगा, ये हमारी राजनीति होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा, “चुनाव में एक साल बचे हैं...जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (भाजपा) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।” उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां है जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीRaipurकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?