लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के लिए कांग्रेस ने किया चुनाव समिति और प्रचार समिति का गठन

By भाषा | Updated: September 11, 2019 02:53 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई के नेताओं की आपसी कलह को दूर करने का प्रयास करते हुए गत बुधवार को कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष और हुड्डा को विधायक दल का नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

Open in App

कांग्रेस ने हरियाणा में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अहम जिम्मेदारियां देने के बाद मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रचार समिति का गठन किया जिनमें राज्य से जुड़े लगभग सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी गयी है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के लिए 28 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति और 46 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को प्रदेश चुनाव समिति का प्रमुख बनाया गया है। राज्य के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव चुनाव प्रचार समिति का नेतृत्व करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला दोनों समितियों में शामिल हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाई के नेताओं की आपसी कलह को दूर करने का प्रयास करते हुए गत बुधवार को कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष और हुड्डा को विधायक दल का नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया। हरियाणा में अक्टूबर के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब