लाइव न्यूज़ :

गांधी के कांग्रेस मुक्त भारत के विचार को साकार कर रही भाजपा, उनके विचारों को कांग्रेस ने निजी संपत्ति समझा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 05:31 IST

राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनैतिक विद्वेष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को शिकार बना रही है, ताकि वे मानसिक रूप से कमजोर हों, लेकिन पार्टी का कार्यकर्ता दमन और दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देराकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचानते हुए पार्टी हित में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपसी गुटों और अंर्तविरोधों से घिरी हुई सरकार है.

देश की आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का काम अब पूरा हो गया है, अब इसे भंग कर देना चाहिए, लेकिन पं. जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए कांग्रेस को बनाए रखा. अब भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को साकार कर रही है.

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंदसौर एवं नीमच में जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में हमें सक्षम नेतृत्व मिला है. उनके जीवन में सेवा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है. 

राकेश ने कहा कि गांधीजी व्यक्ति नहीं एक विचार हैं. उनके विचार हर पीढ़ियों में प्रासंगिक रहे है. लेकिन दुर्भाग्य है कि गांधीजी के विचारों को कांग्रेस ने निजी संपत्ति बनाकर 70 सालों तक उपयोग किया और उनके विचारों को समाप्त करने का पाप किया. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2 अक्तूबर, गांधी जयंती से 31 अक्तूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक हर संसदीय क्षेत्र में ग्राम स्वराज पदयात्रा निकालेगी और यात्रा के माध्यम से गांधीजी के विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि इन पदयात्राओं में स्थानीय सांसद भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो दिनों का समय दें. पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन को दें साथ ही जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को दिलाने का प्रयास करें.

कार्यकर्ता दमन और दबाव के आगे झुकने वाले नहींराकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनैतिक विद्वेष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को शिकार बना रही है, ताकि वे मानसिक रूप से कमजोर हों, लेकिन पार्टी का कार्यकर्ता दमन और दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचानते हुए पार्टी हित में आगे बढ़ें. सरकार की हकीकत उजागर करने के लिए बड़े से बड़ा आंदोलन भी करना पडे तो उन्हें अंजाम दें. 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपसी गुटों और अंर्तविरोधों से घिरी हुई सरकार है. उन्होंने कहा कि घंटानाद आंदोलन से कांग्रेस सरकार हिल गई है. अगर जरूरत पड़े तो जिले में भी आंदोलन ऐसे हों कि सरकार को भाजपा कार्यकर्ता की ताकत का पता चल जाए.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमहात्मा गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब