लाइव न्यूज़ :

सावरकर पर कांग्रेस की बदली सियासत, पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "कांग्रेस सावरकर विवाद से दूर रहेगी, महाविकास अघाड़ी को एकजुट रखना है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2023 23:00 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सावरकर विवाद कहा है कि उनकी पार्टी सावरकर मुद्दे को नहीं उठाने पर सहमत हो गई है क्योंकि महाविकास अघाड़ी के सहयोगी तीनों दल दिवंगत हिंदुत्व विचारक सावरकर पर अलग-अलग विचार रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सावरकर मुद्दे से दूर रहेगीउन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के तीनों सहयोगी सावरकर पर अलग-अलग विचार रखते हैंइस कारण कांग्रेस सावरकर विवाद से दूर रहेगी, इस वक्त महाविकास अघाड़ी की मजबूती अहम है

मुंबई: दिग्गज कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि उनकी पार्टी सावरकर मुद्दे को नहीं उठाने पर सहमत हो गई है क्योंकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के तीनों सहयोगी दल दिवंगत हिंदुत्व विचारक पर अलग-अलग विचार रखते हैं।

कांग्रेस की ओर से यह स्पष्टीकरण इस कारण आया है क्योंकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने एक जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि सावरकर का "अपमान" बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने भाषण में ठाकरे ने कहा था कि वह सावरकर को अपना "आदर्श" मानते हैं और इसलिए राहुल गांधी को उनके अपमान से बचना चाहिए।

दरअसल राहुल गांधी अक्सर सावरकर पर जेल से बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों से "माफी मांगने" का आरोप लगाते हैं और इस मुद्दे पर बाजपा लगातार राहुल पर हमलावर रहती है और उनसे माफी मांगने की मांग करती है। 

अब इसी विवाद पर अशोक चव्हाण ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस सावरकर के मुद्दे को नहीं उठाने पर सहमत हो गई है क्योंकि एमवीए सहयोगियों के बीच उनके बारे में अलग-अलग विचार है। एमवीए में कांग्रेस के साथ शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) शामिल है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोक चव्हाण ने कहा, "लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई के बारे में फैसला करने दें। इसमें खेद की कोई बात नहीं है। हम असहमत होने पर सहमत हुए और इस मुद्दे को नहीं उठाने पर सहमत हुए क्योंकि हमारे सहयोगी सावरकर पर अलग-अलग विचार रखते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ने भाजपा की थाली में सावरकर जैसा विवाद परोसने के बाद उसे खत्म कर दिया है। चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी भगवा पार्टी की थाली में कोई मुद्दा नहीं परोसा है। 

टॅग्स :Veer Savarkarशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackerayपृथ्वीराज चव्हाणPrithviraj Chavan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?