लाइव न्यूज़ :

Congress candidates 1st List: राहुल गांधी दोबारा वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: March 8, 2024 20:28 IST

कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में राहुल गांधी, शशि थरूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोबारा वायनाड से चुनावी ताल ठोकेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देइस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैकेसी वेणुगोपाल ने कहा, ''छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस सांसद डीके सुरेश कर्नाटक बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे

Congress candidates 1st List 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में राहुल गांधी, शशि थरूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोबारा वायनाड से चुनावी ताल ठोकेंगे। जबकि शशि थरूर भी अपनी सीट तिरुवनंतपुरम से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। केसी वेणुगोपाल अलपुझा से पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा करते हुए पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से है।"

वेणुगोपाल ने कहा, ''छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे...कांग्रेस सांसद डीके सुरेश कर्नाटक बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे...केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।"

पहली सूची में उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार शामिल नहीं है और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि राहुल गांधी भी अपने पुराने क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। उन्होंने 2004 में अमेठी से अपनी राजनीतिक शुरुआत की और 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने से पहले तीन बार सीट जीती थी।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची देखें:

छत्तीसगढ़

जांगिर-चांपा (एससी): शिवकुमार डहरियाकोरबा: ज्योत्सना महंतराजनांदगांव:भूपेश बघेलदुर्ग: राजेंद्र साहूरायपुर: विकास उपाध्यायमहासमुंद: ताम्रध्वज साहू

कर्नाटक

बीजापुर (एससी): एचआर अलगुरहावेरी: आनंदस्वामी गद्दादेवरा मठशिवमोग्गा: गीता शिवराजकुमारहसन: श्रेयस पटेलतुमकुर: एसपी मुद्दाहनुमेगौड़ामांड्या: वेंकटरामेगौड़ा (स्टार चंद्रू)बेंगलुरु ग्रामीण: डीके सुरेश

केरल

कासरगोड: राजमोहन उन्नीथनकन्नूर: के सुधाकरनवडकारा: शफ़ी परम्बिलवायनाड: राहुल गांधीकोझिकोड: एमके राघवनपलक्कड़: वीके श्रीकंदनअलाथुर (एससी): राम्या हरिदासत्रिशूर: के मुरलीधरनचालकुडी: बेनी बेहननएर्नाकुलम: हिबी ईडनइडुक्की: डीन कुरियाकोसअलाप्पुझा: केसी वेणुगोपालमावेलिक्कारा (एससी): के सुरेशपथानामथिट्टा: एंटो एंटनीअट्टिंगल: अदूर प्रकाशतिरुवनंतपुरम: शशि थरूर

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप (एसटी): मोहम्मद हमदुल्लाह सईद

मेघालय

शिलांग (एसटी): विंसेंट एच पालातुरा (एसटी): सालेंग ए संगमा

नगालैंड

नागालैंड: एस सुपोंगमेरेन जमीर

सिक्किम

सिक्किम: गोपाल छेत्री

तेलंगाना

जहीराबाद: सुरेश कुमार शेतकरनलगोंडा: रघुवीर कुंडुरुमहबूबनगर: चल्ला वामशी चंद रेड्डीमहबुबाबाद (एसटी): बलराम नाइक पोरिका

त्रिपुरा

त्रिपुरा पश्चिम: आशीष कुमार साहा

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब