Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

By रुस्तम राणा | Published: March 8, 2024 08:22 PM2024-03-08T20:22:15+5:302024-03-08T20:23:31+5:30

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की 39 सदस्यीय सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का उल्लेख किया गया।

Congress candidate 1st list 2024: Bhupesh Baghel will contest Lok Sabha elections from Rajnandgaon, Chhattisgarh | Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भूपेश बघेल

Highlightsभूपेश बघेल राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीसूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का भी उल्लेख

Congress candidate 1st list 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की 39 सदस्यीय सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे हाई-प्रोफाइल नामों का उल्लेख किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 2024 के आम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लगभग एक सप्ताह बाद सबसे पुरानी पार्टी की पहली सूची जारी की गई है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, केरल के तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, छत्तीसगढ़ के महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और छत्तीसगढ़ से ज्योत्सना महंत का नाम शामिल है। कर्नाटक में कोरबा बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश चुनाव लड़ेंगे। वहीं, केरल में के सुधाकरन कन्नूर से हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल अलापुज्जा से चुनाव लड़ेंगे। 

Web Title: Congress candidate 1st list 2024: Bhupesh Baghel will contest Lok Sabha elections from Rajnandgaon, Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे