लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा-पाकिस्तान के साथ तुलना कर भारत का अपमान कर रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 19:22 IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद ने कहा कि मोदी पाकिस्तान के साथ देश की तुलना कर उसका “अपमान” कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान की सेना को बेहद कमजोर बताया उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे हरा सकती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान की सेना को बेहद कमजोर बताते हुए शनिवार को कहा कि “यहां तक कि जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे हरा सकती है।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह मुख्य मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए बार बार पड़ोसी देश का नाम लेते रहते हैं।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद ने कहा कि मोदी पाकिस्तान के साथ देश की तुलना कर उसका “अपमान” कर रहे हैं। आजाद ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री को बेरोजगारी पर, गृह मंत्री को किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कभी नहीं देखा, किसी मंत्री को जीडीपी में सुधार करने की बात करते हुए और किसी भाजपा नेता को कीमतों को काबू में करने की बात करते नहीं देखा। ये ऐसे मुद्दे हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करते हैं, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा इन मुद्दों की जगह हम सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ “बातें” सुनते हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान बेहद कमजोर हो चुका है... सिर्फ मुद्दों से भटकाने के लिए पाकिस्तान का नाम लिया जाता है। पाकिस्तान क्या है? अगर आप कश्मीर पुलिस को भेज दीजिए, वे भी पाकिस्तान को हरा सकते हैं... प्रधानमंत्री पाकिस्तान के साथ तुलना करके भारत का अपमान कर रहे हैं। मैं माफी चाहता हूं, लेकिन ये भारत का बहुत बड़ा अपमान है।”

 

टॅग्स :कांग्रेसपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है