लाइव न्यूज़ :

जनवरी से जून के बीच बच्चियों से दुष्कर्म के चौबीस सौ से ज्यादा मामले दर्ज, अधीर रंजन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

By भाषा | Updated: July 19, 2019 01:18 IST

Open in App

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश में बच्चों से दुष्कर्म के मामले में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया और सरकार से इस पर कारगर कदम उठाने की मांग की। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चौधरी ने आरोप लगाया कि दिल्ली और देश के दूसरे कई हिस्सों में बच्चियों से बलात्कार घटनाएं रोजाना हो रही हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी इसका संज्ञान लिया।

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जनवरी से 30 जून के बीच बच्चों से दुष्कर्म के 2412 मामले दर्ज किए गए। यह स्थिति बहुत चिंताजनक है। सरकार को कारगर कदम उठाना चाहिए। समाजवादी पार्टी के आजम खान ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि राज्य में लोग बहुत परेशान हैं। इस दौरान भाजपा सदस्यों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।

तृणमूल कांग्रेस की काकोली घोष दस्तीदार ने कांगो में इबोला वायरस फैलने का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को अफ्रीकी देशों से आने वालों की हवाई अड्डों और समुद्र तटों पर चिकित्सा जांच करानी चाहिए ताकि भारत में इस वायरस का प्रसार नहीं हो।

भाजपा के वीरेंद्र कुमार ने स्कूली बच्चों के बस्ते का अधिक वजन होने का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को इस बारे में कुछ दिशानिर्देश जारी करना चाहिए। भाजपा के ही महेंद्र सिंह सोलंकी ने वकीलों की सुरक्षा के लिए संबंधित कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की।

भाजपा के ही रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली में जल संकट का मुद्दा उठाया और इसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। भाजपा के जुगल किशोर शर्मा, संगीता सिंह देव, मीनाक्षी लेखी, जदयू के दिनेश चंद्र यादव तथा कई अन्य सदस्यों ने अलग अलग मुद्दे उठाए।

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलकांग्रेसरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?