लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने लगाया अमित शाह पर चुनावी हलफनामे में देनदारी छिपाने का आरोप, BJP ने किया इनकार

By भाषा | Updated: August 11, 2018 19:29 IST

बीजेपी ने इस आरोप को 'बकवास और फर्जी' करार दिया। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अमित शाह अपने पुत्र से जुड़ी स्वतंत्र इकाई की देनदारी को अपनी देनदारी के तौर पर नहीं दिखा सकते।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा चुनाव के अपने हलफनामे में 'अपनी देनदारी' की बात छिपाई जबकि उनके पुत्र जय शाह ने अपने पिता के स्वामित्व वाले दो भूखंडों के नाम पर बैंकों से ऋण सुविधा ली। बीजेपी ने इस आरोप को 'बकवास और फर्जी' करार दिया। सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अमित शाह अपने पुत्र से जुड़ी स्वतंत्र इकाई की देनदारी को अपनी देनदारी के तौर पर नहीं दिखा सकते।

शाह के खिलाफ आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग से संपर्क कर यह सूचित करेगी कि भाजपा अध्यक्ष का चुनावी हलफनामा ‘गलत’ है। बीजेपी अध्यक्ष अगस्त, 2017 में गुजरात से राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए थे। पात्रा ने कहा, 'शाह के खिलाफ आरोप पूरी तरह बकवास और फर्जी हैं। अगर अमित शाह ने अपनी संपत्ति गिरवी रखते हैं तो भी इसका मतलब यह नहीं है कि देनदारी उनकी है।'

रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि जय शाह के स्वामित्व वाली इकाई ‘कुसुम फिनसर्व’ की शुद्ध संपत्ति छह करोड़ रुपये थी, लेकिन उसने अलग-अलग निजी एवं सहकारी बैंकों से उसे 95 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा हासिल की। उन्होंने दावा किया कि ‘कुसुम फिनसर्व’ में जय शाह की 60 फीसदी और उनकी पत्नी की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जय शाह से जुड़ी इस कंपनी को गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) ने पिछले साल मई में भूखंड दी और एक महीने के भीतर कंपनी ने इसी भूखंड के नाम पर 17 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। उन्होंने यह भी कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रिन्यूवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने ‘कुसुम फिनसर्व’ को मध्य प्रदेश के रतलाम में पवन ऊर्जा इकाई स्थापित करने के लिए 10.5 करोड़ रुपये दिए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब