लाइव न्यूज़ :

भ्रम फैलाया गया है कि किसान अपनी जमीन खो देगा, उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा : बालियान

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:13 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 24 फरवरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खाप द्वारा केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह मुद्दा ‘‘भावनात्मक’’ बन गया है। उन्होंने यह भी माना कि उनकी पार्टी और सरकार संभवत: किसानों को कानूनों का लाभ समझाने में सफल नहीं रही है।

जनता को सरकार के पक्ष में मनाने के लक्ष्य से पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र का दौरा कर रहे बालियान ने स्थानीय लोगों और खाप के प्रमुखों से भेंट की है। केन्द्रीय मंत्री ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘किसानों को आज परेशानियां हो रही हैं और इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। वे कमजोर हैं और उन्हें सरकार से सुरक्षा की जरुरत है।’’

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेती करने वाले प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बालियान ने कहा कि किसानों के कुछ उचित मुद्दे भी हैं, जैसे पिछले कुछ साल से गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी है, इसका समाधान आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के बीच गलत धारणा फैल गई है कि इन कानूनों के लागू होने पर वह अपनी जमीन खो देंगे और उन्हें अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं होगा। संभवत: हम उन्हें इन कानूनों की खूबियां समझाने में विफल रहे हैं।’’

किसानों द्वारा कानून के जिन प्रावधानों का मुखर विरोध किया जा रहा है, उनके बारे में सवाल करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार संशोधन के लिए तैयार है। आगे का रास्ता क्या है, इस संबंध में किए गए सवालों पर बालियान ने कहा कि वह जल्दी इसका समाधान निकलने की आशा करते हैं।

अपने दफ्तर में पीटीआई-भाषा से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसानों के मुद्दों को केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों के समक्ष उठाउंगा।’’

केन्द्रीय मंत्री के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लोकप्रिय जाट नेता चौधरी चरण सिंह की तस्वीरें टंगी हुई हैं। गौरतलब है कि सिंह के बेटे और रालोद प्रमुख अजित सिंह को लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीटपर बालियान के हाथों हार मिली थी।

उत्तर प्रदेश में अगली विधानसभा चुनाव और किसान आंदोलन के उसपर संभावित प्रभाव के संदर्भ में बालियान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज के सहारे पार्टी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’

कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जाट महापंचायतों के आयोजन की पृष्ठभूमि में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य में अन्य नेताओं से आगे बढ़कर किसानों और खापों से संपर्क साधने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस