लाइव न्यूज़ :

भरोसा है कि कॉर्पोरेट सेक्टर पूर्व सैनिकों के लिये खुले दिल से योगदान करेगा : राजनाथ

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:10 IST

सात दिसंबर को यहां सशस्त्र झंडा दिवस से पूर्व एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने उदारतापूर्वक ‘भारत के वीर’ कोष के लिये धन दिया है

Open in App
ठळक मुद्देहम सभी गौरवान्वित नागरिक हैं और लोग उनके लिये योगदान देंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सिंह ने सैनिकों की बहादुरी और राष्ट्र की सेवा में किये गए बलिदान को लेकर उनकी प्रशंसा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि कॉर्पोरेट सेक्टर और धनाढ्य लोग पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिये सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर “खुले दिल से योगदान” देंगे। सात दिसंबर को यहां सशस्त्र झंडा दिवस से पूर्व एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने उदारतापूर्वक ‘भारत के वीर’ कोष के लिये धन दिया है और जब उन्होंने गृह मंत्री का पद छोड़ा था तो तब इसमें करीब 300 करोड़ रुपये थे।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सिंह रक्षा मंत्री थे। सिंह ने कहा, “मैं आपसे अनुरोध नहीं कर रहा, बल्कि मुझे भरोसा है कि जब राष्ट्रीय गर्व की बात आएगी तो आप (कॉर्पोरेट क्षेत्र) अच्छा-खासा योगदान देंगे।” कॉर्पोरेट क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने कल्याणकारी गतिविधियों के लिये डीईएसडब्ल्यू फंड में मौके पर ही योगदान दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी खास सेक्टर से अपील करने की कोई जरूरत नहीं है, वे स्व-प्रेरणा से ऐसा करेंगे।

जिसकी जो क्षमता है, वो उससे पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिये योगदान कर सकता है। हम सभी गौरवान्वित नागरिक हैं और लोग उनके लिये योगदान देंगे।’’ इससे पूर्व कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सिंह ने सैनिकों की बहादुरी और राष्ट्र की सेवा में किये गए बलिदान को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व सैनिकों और कॉर्पोरेट सेक्टर के लोगों की मौजूदगी में कहा, ‘‘मुझे किसी योजना का खाका दीजिए कि हमारे पूर्व सैनिकों और उन परिवारों के लिये क्या किया जा सकता है जिन्होंने एक सैनिक को खोया है।’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो