लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शिक्षा की हालत इतनी खराब की बच्चों को बनाना पड़ रहा वीडियो, स्कूल की दशा सुधारने के लिए पहले भी बनाए गए है क्लिप

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 19, 2023 17:25 IST

इससे पहले साल 2000 में भी घाटी की एक बच्ची ने पीएम मोदी से शिकायत की थी। बच्ची ने पीएम से कहा था कि मैडम बहुत काम देती है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हुआ था।वीडियो में बच्ची स्कूल की दशा सुधारने के बारे में बोलती हुई नजर आ रही है।यह पहली बार नहीं है कि स्कूल के सुधार के लिए घाटी के बच्चों ने कोई वीडियो बनाया हो, इससे पहले भी किल्प्स बनाए गए है।

जम्मू:  प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का हाल क्या है, दो सालों में दो बच्चों द्वारा वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल कर प्रधानमंत्री से अपील करने की घटनाओं से साबित होता है। ताजा मामले में स्कूल की दशा सुधारने का आदेश तो मिल गया पर अभी भी प्रदेश में ऐसे कई स्कूल हैं जो अपनी दुर्दशा पर रो रहे हैं। ऐसे स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए शायद सरकार को किसी अलख की जरूरत है।

वायरल वीडियो वाले स्कूल के लिए 1 करोड़ रुपए किए गए थे प्रस्तावित

इतना जरूर था कि कठुआ के लोहाई मल्हार के बरसों पुराने स्कूल की दशा सुधारने की मांग को लेकर वहां की नन्हीं छात्रा सीरत की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कमाल जरूर दिखाया है। चौबीस घंटे के भीतर ही डेढ़ लाख टाइलें इमारत का काम पूरा करवाने के लिए लोहाई मल्हार पहुंचाई जा चुकी हैं।

अगर सरकारी दावों पर विश्वास करें तो इस स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये के और काम समग्र शिक्षा के तहत प्रस्तावित किए गए हैं जिसमें अब कंप्यूटर लैब से लेकर तीन अतिरिक्त क्लास रूम और आर्ट्स एंड क्राफ्ट रूम, तीन अतिरिक्त कमरे भी तैयार किए जा रहे हैं। जिस स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था वहां एक करोड़ रुपये के काम बीते और इस वित्तीय वर्ष में मंजूर हुए हैं। जिनपर काम अब इस नन्हीं पुकार के बाद शुरू होने जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं हुआ है

यह कोई पहला मौका नहीं है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं को लेकर नन्हें बच्चों को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा हो। वर्ष 2020 के जून महीने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक छोटी बच्ची की स्कूली बस्ते के बोझ और होमवर्क की शिकायत के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 48 घंटों के भीतर समीक्षा करने के निर्देश जारी किए थे। 

तब दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कश्मीर की एक बच्ची का शिकायती वीडियो इंटरनेट मीडिया में सुर्खियों में आया था जिसमें बच्ची प्रधानमंत्री से बड़े ही मासूम अंदाज में अपनी टीचर की शिकायत करती नजर आती थी। इसमें वह कहती थी कि मैडम बहुत काम देती है।

बच्ची की शिकायत को उपराज्यपाल ने लिया था गंभीरता से

अपने अंदाज में बच्ची ने कहा था कि मैं छह साल की हूं और इन दिनों स्कूल की आनलाइन क्लास का बच्चों पर बहुत बोझ है। बच्ची ने कहा था कि जो छोटे बच्चे होते हैं उनको स्कूल वाले ज्यादा काम देते हैं, ऐसा क्यों। बच्ची ने बताया कि वह सुबह उठने के साथ ही स्कूल के कामकाज में लग जाती है। इस मासूम शिकायती वीडियो को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गंभीरता से लिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल वीडियोमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी