लाइव न्यूज़ :

एमवीए के घटक कोविड-19 की स्थिति का अपने फायदे के लिए कर रहे इस्तेमाल : राज ठाकरे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:35 IST

Open in App

लोगों को दही हांडी और अन्य आगामी त्योहारों को मनाने के लिए प्रतिबंधों में ढील नहीं देने पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तीनों दल अपने फायदे के लिए कोविड​​-19 स्थिति का ‘‘उपयोग’’ कर रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि ‘‘हर किसी को अच्छा लॉकडाउन पसंद है।’’ मनसे प्रमुख ने सरकार पर कुछ लोगों के लिए कोविड-19 नियमों में ‘‘चुनिंदा’’ तरीके से ढील देने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ तथा शिवसेना के एक विधायक के बेटे द्वारा मंदिर में किए गए अनुष्ठान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार के कार्यों को अनुभवी पत्रकार पी. साईनाथ के शब्दों में अभिव्यक्त किया जा सकता है, जिन्होंने ‘एवरीबडी लव्स ए गुड ड्राट’ किताब लिखी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के उपनगरों और महानगरीय क्षेत्र में दही हांडी त्योहार मनाने के लिए प्रतिबंध की अवहेलना की। राज ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार की वर्तमान कार्रवाई उसी तरह की है कि ‘हर कोई एक अच्छे लॉकडाउन को पसंद करता है।’ गोकुलाष्टमी के दौरान आयोजित किए जाने वाले ‘दही हांडी’ कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ती है। राज ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा के मंत्री 'जन आशीर्वाद यात्रा' का आयोजन कर सकते हैं। शिवसेना विधायक भास्कर जाधव के बेटे रत्नागिरी के एक मंदिर में पूजा कर सकते हैं। इन घटनाओं का मतलब है कि राज्य सरकार आसानी से कोविड-19 मानदंडों में ढील दे रही है। अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग नियम होते हैं।’’ कोविड-19 महामारी के मद्देनजर समारोहों पर प्रतिबंध के बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में पारंपरिक 'दही हांडी' उत्सव मनाया। मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार को ‘‘दही हांडी’’ कार्यक्रम आयोजित करके कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए मनसे के चार कार्यकर्ताओं और आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। राज ठाकरे ने कहा, ‘‘दही हांडी उत्सव में भाग लेने के लिए मनसे कार्यकर्ताओं को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वह (सरकार द्वारा) बदले की राजनीति की तरह लगता है। सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने के लिए महा विकास आघाड़ी के किसी भी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर शिवसेना विपक्ष में होती, तो मुझे नहीं लगता कि उसने ऐसा काम किया होता। तीनों दल अपने लाभ के लिए कोविड-19 स्थिति का उपयोग कर रहे हैं। लोगों को अपने त्योहार मनाने का अधिकार है।’’ शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस भागीदार हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। दही हांडी उत्सव मनाने के लिए मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘‘ये मामले भालू के शरीर पर बालों की तरह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील