लाइव न्यूज़ :

रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिल्ली की अदालत में शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को बदनाम करने और सिख समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले ट्वीट करने के आरोप में अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह करने वाली याचिका पर बुधवार को शहर पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस को मनिंदर सिंह सिरसा की ओर से दायर शिकायत पर 24 अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने का निर्देश दिया।

सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं।

सिरसा ने दावा किया कि रनौत ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट किया था जिनका मकसद सिख समुदाय के साथ-साथ किसानों को बदनाम करना है जो कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया, जब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार किया तो उन्होंने अदालत का रुख किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिसंबर 2020 में रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर ’बेहद अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किया” जो कृषि कानूनों के खिलाफ बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मेहनती किसानों को ‘खालिस्तानी आतंकवादी’ बताकर सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने की कोशिश है जिससे देश के हजारों किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने दलील दी कि ट्वीट भारत की शांति, एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा है और घृणित भाषण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?