लाइव न्यूज़ :

पालतू कुत्ते का नाम 'नूरी' रखने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 18:08 IST

राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने दर्ज कराया है। राहुल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के खिलाफ प्रयागराज में केस दर्जपालतू कुत्ते का नाम नूरी रखने से जुड़ा है मामलाएआईएमआईएम के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने दर्ज कराया परिवाद

प्रयागराज: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को उपहार में दिये गए ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ रखने को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रयागराज की एक अदालत में परिवाद दर्ज हुआ है। यह परिवाद आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने दर्ज कराया है। 

मोहम्मद फरहान के वकील मोहम्मद अली (चिश्ती) ने को बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 200 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) अविरल सिंह की अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत सोमवार को परिवाद दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि परिवादी को विभिन्न समाचार पत्रों, राहुल गांधी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से ज्ञात हुआ कि राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को विश्व पशु दिवस पर एक ‘पपी’ भेंट किया, जिसका नाम ‘नूरी’ दिखाया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ अविरल सिंह के कार्यालय के एक अधिकारी ने परिवाद दाखिल किये जाने की पुष्टि की। वकील ने बताया कि ‘पपी’ का नाम ‘नूरी’ रखे जाने से परिवादी की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं क्योंकि ‘नूरी’ शब्द विशेष रूप से मुस्लिम धर्म से संबंधित है और इस्लाम धर्म में पैगंबर मुहम्मद साहब से संबंधित है। वकील ने कहा कि ‘नूरी’ शब्द का जिक्र कुराने मजीद सुरह नूर आयत 35 में भी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बच्चियों के नाम भी ‘नूरी’ हुआ करते हैं।

उन्होंने कहा, "प्रतिवादी (राहुल गांधी) के इस कृत्य से हमारी बच्चियों, बुजुर्गों और खासकर हमारे पैगंबर साहब की तौहीन हुई है। जब से इस्लाम धर्म का अविर्भाव हुआ है, तब से आज तक किसी भी मुस्लिम परिवार ने जानवर का नाम ‘नूरी’ नहीं रखा।" उन्होंने कहा कि परिवादी ने प्रतिवादी के इस कृत्य का विरोध देश के तमाम राष्ट्रीय समाचार चैनलों और अखबार में किया और राहुल गांधी को मीडिया के माध्यम से ‘पपी’ का नाम बदलने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की सलाह दी थी, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अदालत ने आगामी आठ नवंबर को परिवादी को अपना बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है जिसके बाद दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद अदालत प्रतिवादी को तलब कर सकती है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :राहुल गांधीप्रयागराजएआईएमआईएमसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील