लाइव न्यूज़ :

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर ने माना भारत में है कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन, कहा- दिल्ली और मुंबई के कुछ इलाकों में कम्यूनिटी स्प्रेड

By सुमित राय | Updated: July 19, 2020 18:15 IST

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के धारावी इलाके में जिस तरह से कोरोना फैला उसको देखकर लगता है कि भारत में इसका कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि देश में कोविड-19 का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।आईएमए की इस बात पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने भी सहमति जताई है।डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि पिछले काफी समय से भारत में कोरोना कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अब तक 10.77 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। भारत में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली बात सामने आई है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि देश में कोविड-19 का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। आईएमए की इस बात पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने भी सहमति जताई है।

डॉ अरविंद कुमार ने कहा, "पिछले काफी समय से भारत में कोरोना कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। दिल्ली और मुंबई के धारावी इलाके में जिस तरह से कोरोना फैला उसको देखकर लगता है कि भारत में इसका कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। मैं आईएमए के बयान से 100 प्रतिशत सहमत हूं कि भारत में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "भारत में जिस तरह से हर रोज रिकॉर्ड केस आ रहे हैं, उससे ही आप आंकलन लगा सकते हैं। ये कोई बहुत बड़ी चौकाने वाली बात नहीं है।"

आईएमए ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को लेकर चेताया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सुबह बयान दिया था कि भारत में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। यानी की अब हालात और बिगड़ सकती है। एएनआई से बात करते हुए आईएमए (हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कहा, 'यह अब घातक रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है। यह देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है। कोरोना वायरस अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है, जो की एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है।

रविवार को 24 घंटे में सामने आए 38902 नए केस

रविवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38902 नए केस सामने आए, जिसके बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 10.77 लाख से ज्यादा हो गई। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में 24 घंटें में 14 हजार 687 सक्रिय मरीजों का इजाफा हुआ है।

भारत में 6.53 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 26 हजार 816 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 6 लाख 77 हजार 423 लोग अब तक कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 73 हजार 379 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया