लाइव न्यूज़ :

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बच्चे का जन्म, स्टाफ नर्स का तबादला, अधिकारियों को चेतावनी

By भाषा | Updated: June 25, 2019 16:40 IST

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नर्स पर आरोप है कि उसने गर्भवती महिला को नहीं देखा जबकि अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी ने त्वारित कार्रवाई करने के बजाय उसे दूसरे केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद महिला ने केंद्र के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 27 मई को तब सामने आई जब महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज कर केंद्र के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सा अधिकारी संजय भंडारकर ने कहा कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के. पी. सिंह द्वारा की गई जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में एक महिला के बच्चे को जन्म देने के मामले में एक स्टाफ नर्स का तबादला कर दिया गया है जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नर्स पर आरोप है कि उसने गर्भवती महिला को नहीं देखा जबकि अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी ने त्वारित कार्रवाई करने के बजाय उसे दूसरे केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद महिला ने केंद्र के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया।

यह घटना 27 मई को तब सामने आई जब महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज कर केंद्र के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भंडारकर ने कहा कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के. पी. सिंह द्वारा की गई जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

भंडारकर ने बताया कि स्टाफ नर्स एंजेलिना का तबादला कर दिया गया है और उसकी वेतन वृद्धि को रोक दिया गया है, जबकि अधीक्षक रमेश चंद्र और चिकित्सा अधिकारी मंजित कौर को चेतावनी पत्र दिए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशामलीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप