UP: कासगंज में ABVP की तिरंगा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, एक की मौत

By रामदीप मिश्रा | Published: January 26, 2018 03:27 PM2018-01-26T15:27:33+5:302018-01-26T15:33:34+5:30

यूपी के कासगंज में एबीवीपी कार्यकर्ता करीब तीन दर्जन बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी।

Communal Tension in UP's kasganj during ABVP tiranga yatra, one killed | UP: कासगंज में ABVP की तिरंगा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, एक की मौत

UP: कासगंज में ABVP की तिरंगा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज के बडडू नगर मौहल्ले में गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तिरंगा यात्रा पर एक सम्प्रदाय विशेष ने पथराव कर दिया, जिसके बाद सांप्रदायिक बवाल हो गया। पथराव के चलते आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, एबीवीपी कार्यकर्ता करीब तीन दर्जन बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान तिरंगा यात्रा बड्डू नगर मौहल्ले में पहुंची, जहां समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मामला बढ़ गया।

इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने शहर के बस स्टैंड रोड पर कबाड़े मे आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। 

इधर, तिरंगा यात्रा को लेकर भिड़े दोनों वर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। साथ ही साथ पथराव और फायरिंग भी शुरू हो गई। इस दौरान पथराव में एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें एक स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

मामला बढ़ जाने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे शहर में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। इस पथराव की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, फिलहाल डीआइजी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे हैं।

Web Title: Communal Tension in UP's kasganj during ABVP tiranga yatra, one killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे