लाइव न्यूज़ :

पंजाब में करीब आठ महीने बाद कॉलेज, विश्वविद्यालय खुले

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 नवंबर पंजाब में कोविड-19 महामारी के कारण करीब आठ महीने बंद रहने के बाद सोमवार को कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खुल गए।

राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला किया था।

इन संस्थानों को राज्य के स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ चर्चा के बाद विभिन्न संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा तैयार की गई मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

इससे पहले एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘राज्य में निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों समेत सभी उच्च शिक्षण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों को 16 नवंबर से खुलने की अनुमति होगी।’’

महामारी के कारण 24 मार्च से ही राज्य में शैक्षणिक संस्थान बंद थे।

एसओपी के मुताबिक, संस्थानों को खोले जाने के पहले चरण में विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी जैसे विभागों के अंतिम वर्ष के छात्रों को कक्षाओं में आने की अनुमति होगी जहां प्रायोगिक परीक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इसके बाद अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को अनुमति होगी।

शुरू में हॉस्टलों में एक कमरे में एक ही छात्र रहेगा। शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और कर्मचारियों का प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से होगा। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी और कक्षाओं में कुल छात्रों के 50 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी