लाइव न्यूज़ :

पुष्कर में मिला कॉलेज छात्रा का शव , पुलिस को हत्या से पहले रेप का शक

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 24, 2021 15:17 IST

राजस्थान के पुष्कर में एक कॉलेज की छात्रा का शव मिला है और पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या करने से पहले उसका बलात्कार किया गया है । पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्कर में संदिग्ध अवस्था में मिला कॉलेज छात्रा का शवपुलिस ने हत्या से पहले रेप की आंशका जताईफिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अजमेर :  राजस्थान के पुष्कर में एक कॉलेज की छात्रा को मृत पाया गया । पुलिस को शक है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था । बताया जा रहा है कि शरीर पर चोट के निशान थे । बच्ची के माता-पिता ने पिछले गुरुवार को क्रिश्चियन गंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी ।

मृतका वैशाली नगर का रहने वाला थी । लड़की के माता-पिता के अनुसार, उसके लापता होने के तुरंत बाद उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया गया था और उसके किसी भी दोस्त को उसके बारे में कुछ पता नहीं  स्थान था ।

जंगल में मृत मिली युवती

जब पुलिस लड़की का पता लगा रही थी, उन्हें सूचना मिली कि पुष्कर के जंगलों में खाखेरी गांव की ओर एक शव मिला है । पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया ।

लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे, जो हमले का संकेत दे रहे थे और आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था । हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकती है । बाद में पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेएलएन अस्पताल भेज दिया ।

पुलिस ने लड़की के माता-पिता को भी सूचना दी । एसपी अजमेर, विकास शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे ।

अपर एसपी ग्रामीण आईपीएस समिट मेहरदा ने कहा कि आगे की जांच के लिए मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि रिपोर्ट और जांच के आधार पर संदिग्धों को भी राउंड अप किया जाएगा । 

टॅग्स :राजस्थानAjmerपुष्कररेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी