लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 11:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 दिसंबर कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से तापमान जमाव बिंदु के कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में रविवार रात तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह घाटी का दूसरे सबसे ठंडा क्षेत्र था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण